top of page
< Back

अपार जन समुदाय के समक्ष..
श्री जेजेटी का विशेष दीक्षांत समारोह संपन्न

मुंबई

7 मार्च 2023

इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि श्री सचिन दादा धर्माधिकारी को डी.लिट. की डिग्री प्रदान करने से जेजेटी विश्वविद्यालय की गरिमा में वृद्धि हुई है।


श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी के इतिहास में पहली बार दो लाख से अधिक विशाल जन समुदाय के सामने विशेष दीक्षांत समारोह नई मुंबई के सिडको प्रदर्शनी ग्राउंड में संपन्न हुआ। समारोह में तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री माननीय एकनाथ शिंदे की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलाधिपति डॉ विनोद टिबड़ेवाला ने की। उन्होंने सभी उपस्थित अतिथि एवं विशाल जन समुदाय का स्वागत किया।

इस विशेष दीक्षांत समारोह में अलीबाग के प्रख्यात समाज सेवक सचिन दादा धर्माधिकारी को उनके सेवा कार्यो एवं सामाजिक उत्थान के लिए किए उठाए जाने वाले कदमों के फल स्वरूप उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा मानद डी.लिट. की डिग्री प्रदान की गई। विश्वविद्यालय द्वारा अभी तक मानद डी.लिट. की डिग्री देश के विभिन्न राज्यों के बीस से अधिक राज्यपालों को प्रदान की गई है। इसके अलावा सामाजिक उत्थान में किए गए असाधारण विशेष कार्यो एवं सेवा को देखते हुए कुछ अन्य सेवा कर्मियों को भी यह मानद डिग्री प्रदान की गई है।

इस समारोह में पदमश्री अप्पासाहेब धर्माधिकारी, पर्यटन विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, केंद्रीय राज्यमंत्री कपिल पाटील, नई मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भारबें, नई मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त राजेश नार्वेकर, सिड़कों के प्रमुख व्यवस्थापक संजय मुखर्जी, खासदार श्रीकांत शिंदे, खासदार पूनम महाजन एवं समाज के अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि श्री सचिन दादा धर्माधिकारी को डी.लिट. की डिग्री प्रदान करने से जेजेटी विश्वविद्यालय की गरिमा में वृद्धि हुई है। संस्था के अध्यक्ष डा.विनोदजी ने बताया कि धर्माधिकारी परिवार अब श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी का हिस्सा हो गए हैं। इस उपस्थित अपार जन समुदाय को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक विभाग द्वारा विशेष नियंत्रण की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा धर्माधिकारी अनुयायी परिवार के पांच हजार से भी अधिक स्वयंसेवकों की टीम ने यातायात के नियंत्रण व्यवस्था में मदद करने के लिए कार्यरत थी।

समारोह में रमाकांत टिबड़ेवाला, बाबूलाल ढंंढांरिया, उमा विनोद टिबड़ेवाला, विशाल टिबड़ेवाला, उमा विशाल टिबड़ेवाला, डॉ एम जी श्रीहट्टी, डॉ वी एस वलेचा, डॉ. दीनदयाल मुरारका, रामअवतार अग्रवाल, डॉ दीनानाथ केड़िया, कमल काबरा, मनमोहन बागड़ी, विशाल खेडेकर, डॉ अंजू सिंह, डॉ ल

  • Instagram
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page